फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For tight security on republic day traffic police one thousand personnel will guard with weapons

चप्पे-चप्पे पर हथियारों संग निगरानी करेगी पुलिस

Mon, 25 Jan 2016 09:28 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
For tight security on republic day traffic police one thousand personnel will guard with weapons

26 जनवरी को लेकर मिल रहे लगातार अलर्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत 26 जनवरी से पहले ही दिल्ली पुलिस ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को मजबूत करने का फैसला लिया है जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस के हथियारों से लैस किया जाएगा।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 1000 ट्रैफिक पुलिस के जवानों के हाथों में हथियार दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इन सभी को विशेष प्रशिक्षण के बाद ही हथियार सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवान भी सड़कों पर किसी भी तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।

मॉल्स व महत्वपूर्ण स्थलों के बाहर बनाए गए बंकर

For tight security on republic day traffic police one thousand personnel will guard with weapons

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के दावे किए हैं। वाहनों के साथ-साथ वाहन चालकों की भी चेकिंग की जा रही है। मॉल्स व कई महत्वपूर्ण स्थलों के बाहर बंकर बनाकर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

दिल्ली-नोएडा के सभी बार्डरों पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इसी क्रम में होटलों, गेस्ट हॉउस, मेट्रो स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिले में सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती सोमवार से कर दी जाएगी। वहीं इस बार दो स्पेशल कमांडो के दस्तों को रिजर्व में भी रखा गया है जो इमरजेंसी में काम आएंगे। एसएसपी किरण एस का कहना है कि पुलिस ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।

सोमवार सुबह से मंगलवार दोपहर तक रहेगी बंद मेट्रो पार्किंग

For tight security on republic day traffic police one thousand personnel will guard with weapons

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी मेट्रो स्टेशन की बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ मेट्रो परिसर में बने पार्किंग पर विशेष नजर रखी जा रही है। मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। पार्किंग में पुराने खड़े वाहनों का वेरिफिकेशन लगातार किया जा रहा है। साथ ही मेट्रो स्टेशनों के आस पास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

केमिकल डीलरों और साइबर कैफे पर स्पेशल टीम की नजर
नोएडा पुलिस की एक स्पेशल टीम शहर में चल रहे सभी साइबर कैफे व केमिकल डीलरों पर नजर रखे हुए है। इसी क्रम में इस स्पेशल टीम ने अपना काम शुरू कर दिया। साइबर कैफे में आने वाले सभी लोगों की एक रजिस्टर में एंट्री कराई जा रही है। जिसकी जांच रोजाना इस टीम के सदस्य कर रहे हैं। कैफे संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना किसी का पहचान पत्र देख उसे कैफे में काम करने की इजाजत न दी जाए।

विज्ञापन

नहीं मिली आईजी की गाड़ी

For tight security on republic day traffic police one thousand personnel will guard with weapons

नोएडा पुलिस अब तक आईटीबीपी के आईजी आनंद स्वरूप की कार नहीं खोज पाई है। 19 जनवरी की रात तीन संदिग्धों ने आईजी आनंद स्वरूप की गाड़ी शहर के पॉश इलाके सेक्टर-23 स्थित उनके घर के सामने से उड़ा ली थी। उसके बाद से नोएडा पुलिस ने जल्द गाड़ी खोज लेने का दावा किया था, मगर वह सारे दावे हवा हवाई साबित हुए।

नोएडा पुलिस यह तक पता नहीं लगा पाई कि आखिर वह संदिग्ध नोएडा की सीमा में कैसे प्रवेश करने और आसानी से गाड़ी उड़ाने के बाद फरार होने में भी सफल रहे।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। स्पेशल कमांडो की टीम को भी रिजर्व में रखा गया है। बार्डरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कोई भी बार्डर सील नहीं किया जाएगा।- किरण एस, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed