फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For just Rs 1200 murder of friend by throat slit

1200 रुपये के लिए दोस्त की गला काटकर हत्या

Mon, 16 Nov 2015 09:15 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
For just Rs 1200 murder of friend by throat slit

इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के जलपुरा निवासी शहजाद (22) की उसके दोस्त ने 1200 रुपये के लेन-देन को लेकर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को दिल्ली के जैतपुर गांव में अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


ग्रेनो पुलिस ने हत्यारोपी ताहिर को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक शहजाद (22) और हलदौनी निवासी ताहिर दोनों दोस्त थे और रंगाई-पुताई का काम साथ-साथ करते थे।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से दोनों दिल्ली के जैतपुर गांव में काम कर रहे थे। करीब एक सप्ताह दिन पहले शहजाद अपने दोस्त के साथ ग्रेनो से दिल्ली काम पर गया था।

दो दिन बाद शहजाद ने फोन कर परिजनों से 11 नवंबर को घर आने की बात कही थी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन नंबर बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनो ने पहले साथ बैठकर शराब पी और फिर..

For just Rs 1200 murder of friend by throat slit

काफी तलाश करने पर भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 14 नवंबर को इकोटेक थर्ड थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस ने हलदौनी से शहजाद के दोस्त ताहिर को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू की।


इंस्पेक्टर बीरेंद्र भड़ाना के मुताबिक पूछताछ के ताहिर ने बताया कि 11 नवंबर की शाम को वह और शहजाद दिल्ली के जैतपुर में एक सुनसान इलाके में शराब पी रहे थे।

वहीं पर 1200 रुपये को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस दौरान ताहिर ने चाकू से गला रेतकर शहजाद की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने घर भाग आया।

इसके बाद जैतपुर में मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने कर ली। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हत्यारोपी ताहिर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed