{"_id":"59e60cb24f1c1bd8538b7c81","slug":"for-giving-dowry-girl-got-ready-to-sell-her-kidney","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए लड़के ने रुपये की मांग की तो किडनी बेचने पहुंची, ऐसे बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए लड़के ने रुपये की मांग की तो किडनी बेचने पहुंची, ऐसे बचाया गया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए अपनी किडनी बेचने आई एक लड़की को दिल्ली महिला आयोग ने बचाया। लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। लेकिन प्रेमी ने शादी के लिए 1.8 लाख रुपये की मांग की। पैसों का इंतजाम करने के लिए लड़की किडनी बेचना चाह रही थी। आयोग ने लड़की की काउंसलिंग की। लड़की का कहना था कि अगर ब्वॉयफ्रेंड से उसकी शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के लक्खीसराय जिले की पुष्पा (21) (बदला हुआ नाम) किडनी बेचने के लिए दिल्ली आ गई थी। आयोग की टीम ने काउंसलिंग के बाद उसे शेल्टर होम में रखवाया। माता-पिता को सूचना दी गई। उसकी मां बिहार से दिल्ली आई और उसे वापस लेकर चली गई। पुष्पा ने ब्वॉयफ्रैंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, पुष्पा की कम उम्र में शादी हो गई थी लेकिन बाद में तलाक हो गया। मां-बाप के घर रहने के दौरान उसकी दोस्ती एक लड़के से हो गई। लड़का यूपी के मुरादाबाद जिले में काम करता था। पुष्पा परिवार से झगड़ा कर मुरादाबाद पहुंच गई। वहां उस लड़के ने शादी के लिए पैसों की शर्त रख दी।
विज्ञापन
पुष्पा के पास पैसे नहीं थे इसलिए वह किडनी बेचकर पैसों का इंतजाम करने के लिए दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान वह एक डॉक्टर के संपर्क में आई। डॉक्टर को लगा की पुष्पा किसी रैकेट के चंगुल में फंस गई है। डॉक्टर ने आयोग की महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सूचना दी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद का कहना है कि लड़कियों को विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए।