फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For driving license applicants will have to answer questions

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदनकर्ताओं को देने होंगे सवालों के जवाब 

Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
For driving license applicants will have to answer questions

सेक्टर-32 स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के इच्छुक आवेदनकर्ताओं से संकेतकों के बारे में प्रश्न किए जा रहे हैं। प्रश्नों का सही-सही जवाब न दे पाने पर उन्हें सात दिन बाद फिर से टेस्ट देने को कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


इसका मकसद लोगों को लाइसेंस मिलने से पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना जरूरी समझा जा रहा है। इस बाबत आरआई वीडी मिश्रा ने विभाग में एक नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन


उनकी ओर से लाइसेंस के लिए आने वाले आवेदनों पर संकेतकों का एक स्टीकर चिपकाया जा रहा है। इसके बाद उक्त स्टीकर पर दिए गए संकेतकों का अर्थ बताने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थ न बताने पाने वाले आवेदक फेल हो जा रहे हैं और इसके बाद उन्हें सात दिनों के बाद आने के लिए कहा जा रहा है। यही नहीं उन्हें सड़क सुरक्षा संबंधी एक बुकलेट भी दी जा रही है। 

इसमें सभी नियमों का जिक्र है। इसे पढ़ने की भी सलाह दी जा रही है ताकि लाइसेंस पाने के वक्त उक्त व्यक्ति को ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहले से ही हो। बताया गया कि इस टेस्ट के दौरान रोजाना करीब 25 आवेदक फेल होकर वापस लौट रहे हैं और वे दोबारा सात दिन के बाद तैयारी करके वापस आ रहे हैं।


इस बाबत आरआई वीडी मिश्रा ने बताया कि इस टेस्ट का मकसद लाइसेंसधारक को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना है ताकि लाइसेंस पाने के बाद वाहन चलाते समय वह दुर्घटना के शिकार न होने पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed