फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for 'Clean Delhi Campaign

स्वच्छ दिल्ली के लिए 97.60 करोड़ का पैकेज

Mon, 23 Nov 2015 02:01 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
for 'Clean Delhi Campaign

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में ‘स्वच्छ दिल्ली अभियान’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभियान के लिए ‘स्वच्छ दिल्ली ऐप’ का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन


अभी तक 60 हजार ऐप लोग डाउनलोड किए जा चुके हैं और 13 हजार शिकायती फोटो आ चुके हैं। इसमें कूड़े के साथ सेेल्फी भी भेजी गई है।

रविवार से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हो गया, जो 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान लॉन्च करने पहुंचे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री नायडू ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को 97.60 करोड़ रुपये का पैकेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली स्वच्छ भारत अभियान के लिए मॉडल बने

for 'Clean Delhi Campaign

इसे मुख्यमंत्री ने तुरंत तीनों एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को देने का आदेश जारी कर दिया। नायडू ने कहा कि दिल्ली स्वच्छ भारत अभियान के लिए मॉडल बने।


उन्होंने अक्तूबर 2019 तक अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा भी पेश की। नायडू ने बताया कि क्लीन इंडिया मिशन के तहत 78 हजार शहरी वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने का काम होगा।

अभी सिर्फ 42 फीसदी वार्ड में यह काम होता है, जबकि जो कूड़ा निकलता है, उसका सिर्फ 17.64 फीसदी प्रोसेस होता है। मार्च 2016 तक इसे 30 फीसदी करने का लक्ष्य है।

ऐप से यह काम जनता के हाथ में आ गया है

for 'Clean Delhi Campaign

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1.25 लाख घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य है, इस पर मुख्यमंत्री ध्यान दें। उन्होंने बताया कि डीडीए ने 7 लैंडफिल साइड की जमीन दी है और 4 नए प्रक्रिया में हैं।

वहीं ग्राम सभा की सुल्तानपुर डबास और बजितपुर में दो लैंडफिल साइड उत्तरी एमसीडी को उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने को कहा है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि तकनीक है, जिसकी वजह से अब कूड़े को सोना मानकर लोग काम करेंगे।

अभी तक अधिकारी व नेता बताते थे कि कूड़ा पड़ा है। अब ऐप से यह काम जनता के हाथ में आ गया है। अगर एक महीने शिकायतों का निपटारा ठीक से किया गया, तो सफल होगा, नहीं तो लोगों का भरोसा टूट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed