{"_id":"e31344fba963c62693d24329881733ec","slug":"for-better-connectivity-on-expressway-noida-authority-starts-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल सफर आसान बनाएंगे ये 5 अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल सफर आसान बनाएंगे ये 5 अंडरपास
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 08 May 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसे सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी आसान बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अंडरपास के निर्माण के लिए बुधवार को कंसल्टेंट ने प्रेजेंटेशन दिया और एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया है।
फिलहाल, एक्सप्रेसवे पर सिंचाई विभाग की पुलिया अंडरपास के रूप में इस्तेमाल की जा रही हैं। एक्सप्रेसवे के एक छोर से दूसरे छोर पर जाना काफी मुश्किल साबित होता है।
यह भी पढ़ें: जल्द शुरू होगा मेवला महाराजपुर अंडर पास का काम
विज्ञापन
अमर उजाला ने पिछले दिनों एक्सप्रेसवे के 50 अवैध कटों का खुलासा किया था, जो हादसों को खुला आमंत्रण थे। सुरक्षित सफर और कनेक्टिविटी के लिए पांच अंडरपास के निर्माण की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए प्राधिकरण ने कंसल्टेंट की नियुक्ति की थी। जिसने बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में प्रेजेंटेशन दिया। अंडरपास के लिए लोकेशन अधिकारियों ने अभी फाइनल नहीं की है।
ऐसे स्थानों पर अंडरपास बनाने का सुझाव दिया गया है, जहां से ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिले। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया गया है।
शहर की शान बना एक्सप्रेसवे
नोएडा से ग्रेनो को जोड़ने के लिए दस साल पहले प्राधिकरण ने 23 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया था। वर्ष 2012 में ग्रेनो से आगरा तक 185 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेसवे चालू होते ही नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का महत्व और बढ़ गया। नोएडा से आगरा की राह आसान होने से हर रोज करीब 25 हजार अतिरिक्त वाहनों का भार बढ़ गया है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बिल्डर, आईटी, शैक्षणिक संस्थान व कई प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। आने वाले समय में यह मार्ग और व्यस्त हो जाएगा। इसलिए प्राधिकरण अंडरपास बनाने पर काम कर रहा है ताकि लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले। यहां दो फुट ओवरब्रिज बन गए हैं, तीन नए फुट ओवरब्रिज बनाने की भी प्रक्रिया चल रही है।