{"_id":"5901f35d4f1c1b9228c0ede8","slug":"footover-bridge-construction-soon-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा फुट ओवरब्रिज का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगा फुट ओवरब्रिज का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
demo pic
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन में एक और फुट ओवर ब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही उसका डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा। इसके अलावा प्लेटफार्म पर कोच एंडीकेटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पिछले दिनों यहां निरीक्षण करने आई रेल यात्री सुविधा कमेटी ने एफओबी के लिए सिफारिश की थी। यह जानकारी रेल मंत्रालय के अधीन काम करने वाली यात्री सुविधा समिति के सदस्य डॉ. अशोक त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को उनकी रेलमंत्री के साथ बैठक हुई, जिसमें एफओबी की समस्या के बारे में चर्चा की गई। मंत्री को बताया गया कि यदि दो लोकल गाड़ियां एक साथ अलग अलग प्लेटफार्मों पर आ जाए तो यात्रियों का फुट ओवर ब्रिज से निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में किसी एक की रेल छूटनी तय है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने जीएम रेलवे को एक और फुट ओवर ब्रिज बनाने का आदेश दिया है। इसके अलावा पिछले सात साल से निर्माणाधीन नए भवन को छह माह में तैयार करने को कहा है। साथ ही कोच एंडीकेटर लगाने को आदेश दिया है।