{"_id":"5b94a5b1867a557eb2061b52","slug":"foot-overbridge-will-be-built-on-h-24-in-sector-62-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी बड़ी राहत, डीएमआरसी ने भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी बड़ी राहत, डीएमआरसी ने भेजा प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी खुशखबरी है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। डीएमआरसी ने इसका प्रस्ताव एनएचएआई को भेज है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले लोग भी नोएडा से मेट्रो का सफर आसानी से कर सकेंगे। एनएच-24 पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी।
सेक्टर-62 में बनाया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन एफओबी के जरिये इंदिरापुरम से जुड़ेगा। डीएमआरसी ने इसका प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को भेज दिया है।
विज्ञापन
इस साल के अंत तक सिटी सेंटर से सेक्टर-62 तक मेट्रो के विस्तार का काम पूरा होने के बाद लोगों का सफर आसान होने की उम्मीद है। दिल्ली के द्वारका से मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Trending Videos
मेट्रो का विस्तार होने के बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम की ओर से भी हजारों की तादाद में मेट्रो यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में आठ लेन का होने जा रहे एनएच-24 पर सड़क पार कर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी, इसी को ध्यान में रख डीएमआरसी ने एफओबी बनाकर यात्रियों को सहूलियत देने का प्रस्ताव तैयार कर एनएचएआई को भेजा है।