फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Food cards prepared for needy families by Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशनः जरूरतमंद परिवारों के लिए तैयार किए भोजन कार्ड 

Sat, 25 Apr 2020 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
Food cards prepared for needy families by Amar Ujala Foundation
यमुना खादर में जरूरतमंदों को मिली सहायता... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में कोई भी भूखा न सोए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संस्थाएं दिन-रात भोजन और अन्य जरूरत की सामग्री के वितरण में जुटी हुईं हैं। अब इसके तहत पहल करते हुए जरूरतमंद परिवारों के भोजन कार्ड तैयार किए गए हैं। इन कार्डों के अनुरूप दोनों समय का भोजन और अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के साथ प्रमुख संस्थाओं ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना शुरू कर दिया है। इसमें परमार्थ समिति ने जरूरतमंद परिवारों के भोजन कार्ड तैयार किए हैं। मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी और छावनी रामलीला कमेटी निरंतर खाद्य सामग्री का वितरण कर रही हैं। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार प्रत्येक परिवार को 10 दिन का राशन वितरित किया जाता है। लॉकडाउन लंबा खिंचने के कारण अब तीसरे चरण में राशन वितरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, महाराजा अग्रसेन रसोई, परमार्थ समिति, गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था के साथ लोगों तक भोजन और राशन पहुंचाया गया। उधर, मुजफ्फरनगर और शामली में शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को ‘भर पेट अभियान’ के तहत गांव-गांव जाकर जरूरतमंद लोगों को राशन और लंच पैकेट का वितरण किया। फतेहपुर, इटावा और उन्नाव में भी दानवीरों ने राशन, भोजन उपलब्ध कराया।

हरियाणा : सामाजिक संगठन सेवा कार्य के लिए किया सम्मानित
हरियाणा में भी अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा कार्य जारी हैं। शुक्रवार को कनीना में श्रीश्याम मंडल, महेंद्रगढ़ में श्री श्याम परिवार सेवा समिति व प्राचीन हनुमान मंदिर समिति ने भोजन वितरित किया। यादव सभा ने गरीबों को राशन सामग्री बांटी। एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने कुछ सामाजिक संगठनों को सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। 


झज्जर शहर में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर जरूरतमंद लोगों को पंचायती गुरुद्वारा व बाबा नानक निष्काम सेवा समिति, आप और हम संगठन की तरफ से शुक्रवार सुबह व शाम भोजन वितरित किया गया। रेवाड़ी में आरपीएफ एवं रेलवे कर्मचारी भी दिन-रात जरूरतमंदों तक सूखा राशन पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed