फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fog at the trains stopped, Bareilly Intercity, were down double-decker

कोहरे ने रोकी रफ्तार, बरेली इंटरसिटी, डबल डेकर लेट

Mon, 07 Dec 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fog at the trains stopped, Bareilly Intercity, were down double-decker

घने कोहरे ने रविवार को ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे के चलते रविवार को बरेली इंटरसिटी, फैजाबाद-दिल्ली स्पेशल और लखनऊ डबल डेकर समेत 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट रही।

विज्ञापन


लेटलतीफी की वजह से कई ट्रेनों को री-शेड्यूल कर संचालन किया गया। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्रों पर कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


रविवार सुबह घना कोहरा रहा। इस दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों पर ज्यादा असर पड़ा। कोहरा होने के कारण ट्रेनों की स्पीड कम कर दी जाती है। ऐसे में ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बरेली से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, फैजाबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन करीब डेढ़ घंटे, लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन आधा घंटा, लखनऊ मेल एक घंटे, लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल छह घंटे लेट पहुंची।


वहीं, आनंद विहार-पटना छठ स्पेशल 3:15 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 1:50 घंटे महाबोधि एक्सप्रेस 2:10 घंटे, मगध एक्सप्रेस 3:20 घंटे, रीवा-आनंद विहार एक घंटे की देरी से गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचीं। लोगों को कई-कई घंटे तक प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed