{"_id":"58cb97404f1c1bb66032cf77","slug":"floor-price-gone-high","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आटा खरीदने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, कीमत जान बिगड़ सकता है आपका मूड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा खरीदने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, कीमत जान बिगड़ सकता है आपका मूड
अभिमन्यु वशिष्ठ/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने इस साल किसान से गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य 1500 से बढ़ाकर 1625 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। बाजार में नया गेहूं आने में अभी एक माह का समय शेष है। इधर पुराने गेहूं की कीमतों में लगातार बढोतरी हो रही है।
विज्ञापन
पिछले माह 2000 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला गेहूं अब 2200 रुपये तक पहुंच गया है। गेहूं की कीमत बढ़ने से आटा भी महंगा हुआ है। आटा इस समय 26 रुपये से लेकर 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों का मानना है कि नई फसल आने तक भाव में कमी नहीं आएगी। मंडी में पुराना गेहूं ही बिक रहा है। इसकी कीमत बढ़ जाने से गेहूं का कारोबार भी कम हो गया है। वहीं महंगाई बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
मांग बढ़ने से बढ़ रही कीमत
गेहूं की मांग बढ़ने से उसकी कीमत भी बढ़ रही है। हर साल नई फसल आने से कुछ महीने पहले कीमत बढ़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार तो रिकॉर्ड ही टूट गया है। गेहूं समर्थन मूल्य से करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। इस कारण आटे के दाम में तेजी से वृद्धि हो रही है।-सोनू सिंघल, आढती, अनाज मंडी दादरी
इस बार महंगाई अधिक होने से सारा बजट खराब हो गया है। आटे की कीमत आसमान छू रही है। पहले आटा 20 रुपये किलो मिलता था, जो अब 30 रुपये किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। -रेखा, गृहणी
इस बार महंगाई अधिक होने से सारा बजट खराब हो गया है। आटे की कीमत आसमान छू रही है। पहले आटा 20 रुपये किलो मिलता था, जो अब 30 रुपये किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। -रेखा, गृहणी