फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five year old innocent kidnapped from Nihal Vihar

निहाल विहार से अगवा कर पांच वर्षीय मासूम की हत्या, घर से एक किमी दूर प्लॉट में मिला शव

Sat, 08 Feb 2020 10:43 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Five year old innocent kidnapped from Nihal Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
निहाल विहार इलाके में अगवा कर 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर खाली प्लॉट में मिला। उसके सिर पर घातक हथियार से हमले का निशान है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बच्ची का शारीरिक शोषण होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पिता और बुआ के साथ निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क इलाके में रहने वाली बच्ची की मां की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी बड़ी बहन दादा-दादी के साथ गांव में रहती है। बच्ची का पिता ड्राइवर है। शुक्रवार शाम घर के बाहर खेलते हुए बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने घंटों तलाश की, पर वह नहीं मिली। देर रात पिता ने निहाल विहार थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लगा पाई। शनिवार सुबह करीब 8 बजे खाली प्लॉट के पास बन रहे मकान में काम करने के लिए मजदूर पहुंचे और शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पिता ने बच्ची की पहचान की। सूचना पर पीड़ित परिवार के आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी लोगों ने इसके बाद थाने जाकर हंगामा किया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शांत करा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आरोपी परिवार का परिचित हो सकता है और उसने पहचान छुपाने के लिए बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed