फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five year old child died falling into a septic tank in delhi

दिल्ली में फिर बड़ा हादसा, घर के बाहर खेल रहा बच्चा सेप्टिक टैंक में गिरा

Wed, 21 Nov 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
five year old child died falling into a septic tank in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली के उत्तम नगर के नवादा गांव में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम की है। साहिल अपने पिता अनिल, मां सोनी और भाई करण के साथ रहता था। रविवार शाम साहिल घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान वह खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। बच्चों ने अनिल के पास आकर घटना की जानकारी दी।  मौके पर पहुंचे अनिल ने अन्य लोगों की मदद से बेटे को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौका मुआयना के दौरान पाया कि सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
 

पश्चिम विहार में बुधवार रात बेकाबू कार की चपेट में आकर घायल हुए एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त सुरेंद्र शाह के रूप में हुई है। सुरेंद्र पश्चिम विहार में रहता था और मजदूरी करता था। घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की रात मीरा बाग लालबत्ती पर एक बेकाबू कार साइकिल, ठेले, स्कूटी, बाइक व ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए आरटीवी से टकराकर रुक गई थी। पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 16 वर्षीय सीमा को मृत घोषित कर दिया था, जबकि सुरेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार चालक कमल कुमार को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed