Delhi: विश्वस्तरीय बनेगी दिल्ली की पांच सड़कें, सरकार ने दी 11.36 करोड़ के परियोजना को मंजूरी
मंजूरी देने के बाद सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विजन के तहत सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिशन मोड में काम किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार 11.36 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पांच सड़कों को विश्वस्तरीय बनाएगी। करीब 7.78 किमी लम्बाई की इन सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन सड़कों को सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री मनीष सिसोदिया ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11.36 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी। इन सड़कों में आदर्श नगर, सदर बाजार व वजीरपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला स्वामी नारायण मार्ग, नंद लाल मार्ग, लिंक रोड, प्रताप नगर रोड, शाह आलम बांध रोड शामिल है।
मंजूरी देने के बाद सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विजन के तहत सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिशन मोड में काम किया जा रहा है। दिल्ली की सड़कों का विशेषज्ञों से सर्वे करवाया जा रहा है ताकि सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए उनका ब्लू-प्रिंट तैयार किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इनके सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन सड़कों के पुराने हो जाने के कारण उसकी ऊपरी सतह पर दरार आदि देखने को मिली जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही में अवरुद्ध होता था।
समय-समय पर होगा है मरम्मत का काम
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े इसके लिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों की मेन्टेनेन्स का कार्य करती है।
यह होगा काम
फुटपाथ, व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस
मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग
पैरापेट की दीवारों-रेलिंग आदि के पेंट वर्क
सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढाई जाएगी हरियाली
सौन्दर्यीकरण के साथ विकसित होगा पैदल मार्ग
लगाई जाएगी एलईडी लाइट्स
इन सड़कों का होगा जीर्णोधार
- स्वामी नारायण मार्ग - सदर बाजार, वजीरपुर- 2.940 किमी
- नंद लाल मार्ग-सदर बाजार-1.11 किमी
- लिंक रोड- सदर बाजार- 0.280 किमी
- प्रताप नगर रोड- सदर बाजार- 0.750 किमी
- शाह आलम बांध रोड- आदर्श नगर- 2.7 किमी