फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five nepali girls caught on sex racket and prostitution.

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं 5 नेपाली लड़कियां

Wed, 10 Sep 2014 07:58 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
five nepali girls caught on sex racket and prostitution.

दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में सेक्स रैकेट पकड़े जाने की घटना अभी ठंड़ी भी नहीं पड़ी थी कि राजधानी दिल्ली में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली के कमला मार्केट थाना पुलिस ने देह व्यापार में धंधे में लिप्त नेपाल की रहने वाली पांच नाबालिग किशोरियों को कोठा से मुक्त कराया है। मुक्त करायी गई सभी किशोरियां कोठा संख्या 56 पर रहती थी। मंगलवार को पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर नारी निकेतन भेज दिया है। किशोरियों ने अपनी मर्जी से कोठा पर आने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार रात कमला मार्केट थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कोठा संख्या 56 पर नाबालिग किशोरियों से देहव्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर कोठे पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने पांच लड़कियों को मुक्त करा लिया। सभी नेपाल की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सभी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से इस धंधे में आई थी। हालांकि पुलिस इस जांच में जुटी है कि किसी ने जबरदस्ती इन लड़कियों को देह व्यापार में धकेला तो नहीं है। पुलिस मुक्त कराई गई लड़कियों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है।

मानव तस्करी: झारखंड की तीन लड़कियां मुक्त

five nepali girls caught on sex racket and prostitution.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मानव तस्करी करके झारखंड से लाई गई तीन लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले कपिल देव चौधरी को गिरफ्तार किया है।

तीनों को घरेलू कामकाज के लिए दिल्ली लाया गया था। फिलहाल, पुलिस ने लड़कियों को निर्मल छाया भेज दिया है। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव के मुताबिक, टीम सूचना मिली थी कि झारखंड से कुछ लड़कियों को लाया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार जे-414 जेजे कॉलोनी, शकूरपुर में छापा मारा। नाबालिग समेत तीन लड़कियों को प्लेसमेंट एजेंसी से मुक्त कराया गया। कपिल ने पुलिस को बताया कि झारखंड से लड़कियों को उसके साथी ने नौकरी दिलाने की बात कहकर दिल्ली भेजा था।

किराया लेने आई महिला से छेड़छाड़

five nepali girls caught on sex racket and prostitution.

जनकपुरी इलाके में किराया लेने आई एक महिला के साथ किराएदारों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पहुंचे महिला के ससुर समेत तीन लोगों पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला परिवार के साथ गुड़गांव के बादशाहपुर में रहती है। उसका जनकपुरी इलाके में मकान है। इसमें किराएदार रहते हैं।

सोमवार दोपहर महिला अपने ससुर, देवरानी और ननद के साथ किराया लेने आई थी। महिला का कहना है कि उसके परिवार के सभी सदस्य मकान के बाहर ही रुक गए, जबकि वह किराए लेने पहुंची।

जहां किराएदार अनिल, श्रीचंद, अशोक और रेकी ने उसके साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने तीनों पर चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed