{"_id":"32ae92dde24bf4a2141dbfe723e817d8","slug":"five-months-wait-for-ultrasound","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 महीने बाद अल्ट्रासाउंड होने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 महीने बाद अल्ट्रासाउंड होने की आस
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को पांच माह और इंतजार करना होगा। अस्पताल की ओर से एक डॉक्टर को प्रशिक्षण के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन
जिसके बाद मई 2014 से बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा मिल सकेगी।
शहर मुख्यालय में स्थित सरकारी बीके अस्पताल में पिछले एक साल से नियमित रेडियोलॉजिस्ट ही नहीं है। जिस कारण अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
मरीजों को कुछ समय राहत देने के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डा. आरएन स्वामी की अल्ट्रासाउंड के लिए सेवाएं ली गई हैं। जो कि वैकल्पिक दिनों में मरीजों के अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। जिस कारण मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अपनी जेब खाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने निजी क्लीनिकों को 200 रुपये प्रति मरीज भुगतान करने का भी प्रस्ताव रखा था। लेकिन इसके लिए किसी विशेषज्ञ ने रुचि नहीं दिखाई।
सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए यह स्थाई विकल्प है। अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान आने वाली सभी बारीकियों की जानकारी के लिए ट्रेनिंग समय अधिक रखा गया है। जिसके बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा मिलेगी।