फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five mobile phones belonging to cab drivers stolen at IGI Airport.

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट पर कैब चालकों के पांच मोबाइल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास कैब चालकाें के पांच मोबाइल चाेरी होने का मामला सामने आया है। टैक्सी की वेटिंग के दौरान एक चालक देवेंद्र को अपना मोबाइल देकर सभी खाना खाने के लिए चले गए थे। इस दौरान देवेंद्र को नींद आ गई और वह सो गए थे। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र बघेल अपने भाई के साथ द्वारका सेक्टर-26 स्थित डीडीए फ्लैट में रहते हैं। वह अपनी कार को उबर में चलाते हैं। आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि अपनी टैक्सी से यात्री को छोड़ने के बाद दोपहर में टर्मिनल-3 की जीरो लेवल उबर पार्किंग की वेटिंग लेन में पहुंचा था। उसके साथ अन्य कैब चालक बृजेश, शिवम और शिव पाल सिंह भी थे। वेटिंग टाइम अधिक होने की वजह से सभी मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास इंतजार करने लगे। देवेंद्र के मुताबिक, उसके तीनों साथियों ने अपने मोबाइल फोन उसे देकर खाना खाने के लिए चले गए। चार फोन को गमछे में और एक को पैंट में रखकर वह लेट गए। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। रात में साथियों ने उसे जगाया तो सभी फोन गायब मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed