फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five including MA student arrested for misdeed with class VI student in moradabad

Moradabad News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में MA छात्र समेत पांच गिरफ्तार, दुकान पर सामान लेने गई थी पीड़िता

Sun, 25 Dec 2022 10:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Dec 2022 10:09 PM IST
सार

थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद रविवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Five including MA student arrested for misdeed with class VI student in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भगतपुर थानाक्षेत्र में छठी कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस ने एमए समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा के मामा ने एमए छात्र समेत पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि शुक्रवार की शाम उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भांजी गांव में ही पड़ोस की परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। वह काफी समय बाद भी वापस नहीं आई। इसके बाद किशोरी के मामा और परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामा अपनी कार से पास के ही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर उसको तलाश करने पहुंचे। इसी दौरान उसने देखा कि चार पांच युवक उन्हें देखकर भागने लगे। मामा ने तलाश की तो वहीं कुछ दूरी पर भांजी मौके पर मिल गई थी। 

विज्ञापन

भगतपुर पुलिस ने गांव निवासी एमए छात्र और उसके चार दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद रविवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed