फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five delhi policeman including two inspectors corona positive staff come in contact quarantine 

कोरोना वायरस : दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित, संपर्क में आया स्टाफ क्वारंटीन 

Mon, 01 Jun 2020 06:39 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 01 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
five delhi policeman including two inspectors corona positive staff come in contact quarantine 
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। अब मध्य जिले के एडिशनल डीसीपी सिकंदर सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पिंजड़ा तोड़ संगठन की भूमिका की जांच कर रहे अपराध शाखा के इंस्पेक्टर कुलदीप यादव व आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर ललित समेत पांच पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिकंदर सिंह की कोरोना रिपोर्ट रविवार शाम को आई। उन्हें घर में ही रखा गया है। उनके ऑपरेटर को कुछ दिन पहले कोरोना हुआ था। माना जा रहा है कि ऑपरेटर के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुए। उनके संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंटीन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले उत्तरी जिले की डीसीपी मोनिका भारद्वाज व शाहदरा जिले के एडिशनल डीसीपी राजवीर सिंह कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आईजीआई एयरपोर्ट के एसीपी रमेश कक्कड़ के स्टाफ का एक एएसआई, आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात एएसआई भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। माना जा रहा है कि ये एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन चेकिंग की ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए हैं। सोमवार शाम तक आईजीआई एयरपोर्ट से किसी भी पुलिसकर्मी को क्वारंटीन नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed