फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First time voters excited about voting

पहला-पहला वोट है, पहली-पहली बार है

Fri, 11 Apr 2014 11:31 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
First time voters excited about voting

नई दिल्ली में मतदान के प्रति युवाओं में जुनून दिखाई दिया। खासकर पहली बार वोट डालने आए मतदाताओं में खास खुशी दिखाई दी। लगभग सभी मतदान केंद्रों के लोग इसी उधेड़बुन में उलझे थे कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा, लेकिन पहली बार वोट डाल रहे युवाओं को मतदान करने की खुशी थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इनको एक वोट की कीमत का पता चला। दिल्ली विवि के रामजस कॉलेज के पोलिंग स्टेशन पर वोट देने वाले 21 वर्षीय साहिल मित्तल को वोटर कार्ड मतदान के दिन ही मिला। वोटर कार्ड न होने के चलते वो विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सके थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार वोट डालने की खुशी कुछ अलग ही होती है। इससे ही पता चला कि एक वोट का भी फर्क पड़ता है। उन्होंने देश में बदलाव की उम्मीद में वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनाने में भू‌मिका को लेकर रोमां‌चित युवा

First time voters excited about voting

पहली बार वोट देने वाले सचिन ने कहा कि वो इस बात को लेकर काफी रोमांचित हैं कि अब सरकार बनाने में उनकी भी अहम भूमिका होगी। अच्छी सरकार की उम्मीद में पहली बार उन्होंने ईवीएम मशीन का बटन दबाया।

अर्शी, कौसर वाणी व संजना ने कहा कि आज उन्हें अहसास हुआ है कि उनका एक वोट कैसे देश की दशा व दिशा बदल सकता है। जुड़वां बहनें तनीशा व तान्या ने बताया कि उन्होंने जैसे ही मतदान के लिए बटन दबाया, एक सुखद अहसास हुआ। निर्माण विहार स्थित मॉडल पोलिंग बूथ पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का स्वागत फूल देकर किया गया।

लोकतंत्र में चुनाव की अहमियत या यूं कहें हैसियत मतदाता तय करता है। वोटिंग के लिए उत्साह इस बात का सबूत है कि मुल्क के बाशिंदों का विश्वास उसकी व्यवस्था में कायम है। दिल्ली एनसीआर के मतदान केंद्रों पर जुटी जनता ने यह जता दिया है कि उनके लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। यह तीसरा चरण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed