जीत के बाद केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की निर्णायक जीत के बाद उनके विधायको की बैठक दिल्ली के कॉंस्टीट्यूशन क्लब में हुई जहां अरविंद केजरीवाल को पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
मीटिंग के बाद सोमनाथ भारती ने बाहर आकर इस फैसले का औपचारिक ऐलान भी कर दिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल का विधायक दल का नेता चुना जाना महज औपचारिकता ही थी क्योंकि पार्टी ने केजरीवाल के नाम पर ही विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि जिस पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात पार्टी कर रही थी उस पर कुछ बात हुई या नहीं। वहीं दूसरी ओर मीटिंग के बाद केजरीवाल राज्यपाल से मिलने के लिए भी रवाना हो गए हैं।
इस मीटिंग को तय समय के मुताबिक शाम पांच बजे होना था। लेकिन घर से कॉंस्टीट्यूशन क्लब तक जाने के दौरान प्रशंसकों की भीड़ इस कदर सड़क पर जमा हो गई कि वह शाम छह बजे तक मीटिंग स्थल तक नहीं पहुंच सके थे।
भाजपा ने स्वीकार की अपनी गलती
बता दें कि आम आदमी पार्टी की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को यह आश्वासन भी दिया कि दोनों मिलकर काम करेंगे और दिल्ली का विकास करेंगे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री रिवशंकर प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल को निर्णायक जीत मिली है। उन्हें जनता से किए वादे के मुताबिक काम करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीति है कि वह राज्यों के साथ मिलकर काम करे। दिल्ली के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम अपनी पराजय को स्वीकार करते हैं साथ अपनी गलतियों को समझने की पूरा ईमानदारी से कोशिश करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले हमारा वोट प्रतिशत कम जरूर हुआ है लेकिन वह बहुत ही कम है।