फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first five questions of bjp to AAP.

ये हैं भाजपा के केजरीवाल से पांच सीधे सवाल

Thu, 29 Jan 2015 05:15 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
first five questions of bjp to AAP.

दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अब हमलावर रुख अपना लिया है और उनका पहला निशाना आम आदमी पार्टी बनी है। पार्टी ने आज साफ किया कि आगामी चुनाव तक बीजेपी रोज 'आप' से पांच सवाल करेगी।

विज्ञापन


बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक के बाद पार्टी ने तय किया है कि आगामी दिल्ली चुनाव से पहले पार्टी रोज केजरीवाल से पांच सवाल पूछेगी।
विज्ञापन


इस कड़ी में बृहस्पतिवार को बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि यह सवाल इसलिए किए जा रहे हैं ताकि केजरीवाल की कथनी और करनी में दिखने वाले अंतर को साफ तौर से जनता के सामने पेश किया जा सके। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतरमण भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे पढ़िए भारतीय जनता पार्टी के केजरीवाल से पांच सवाल...

ये है सवालों की कड़ी

first five questions of bjp to AAP.

रूड़ी ने पहला सवाल पूछते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2 दिसंबर 2013 को कहा कि हम सत्ता में आने के लिए कभी भी बीजेपी और कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे।

23 दिसंबर 2013 को केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने का फैसला किया और इसमें उन्होंने कांग्रेस का समर्थन लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता यही चाहती है।

रूड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूछना चाहती है कि सरकार बनाते समय आम आदमी पार्टी की नैतिकता कहां चली गई। क्यों उन्होंने उसी पार्टी का समर्थन लिया जिसका वह पूरे चुनाव में विरोध करते रहे।

दूसरा सवाल

first five questions of bjp to AAP.
दिल्ली चुनाव के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि वह सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेडेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि पार्टी दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पार्टी पूछना चाहती है कि आखिर सत्ता में आने के बाद उन्होंने शीला दीक्षित के खिलाफ जांच क्यों नहीं कराई और उनके खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं कराई?

उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार के सभी दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाएगा। फिर सरकार में आने के बाद उन्होंने उन दस्तावेजों को सार्वजनिक ‌क्यों नहीं किया?

तीसरा सवाल

first five questions of bjp to AAP.

रूड़ी ने दूसरे सवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि केजरीवाल अपने आप को आम आदमी कहते हैं। वह मेट्रो में सफर करते थे और बिना किसी सुरक्षा के चलते थे।

उन्होंने चुनाव के दौरान यह भी कहा कि वह किसी भी तरह के वीआईपी कल्चर और सुरक्षा के विरोधी हैं। और चुनाव जितने के बाद आखिर क्यों किसी भी नेता को स्पेशल घर या बंग्ला दिया जाना चाहिए।

जबकि चुनाव के बाद उन्होंने यूपी पुलिस की जेड श्रेणी की सुरक्षा ली। यूपी में उनके घर पर स्पेशल सुरक्षा सेल के 30 सुरक्षा कर्मी उनके घर की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

चौथा सवाल

first five questions of bjp to AAP.

रूड़ी ने तीसरा सवाल भी अरविंद केजरीवाल के रहन सहन और उनके साधारण जीवन शैली पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा किया।

रूड़ी ने कहा कि चुनाव से पहले तक केजरीवाल वैगन आर से चलते थे और शपथ ग्रहण तक में उनके मंत्री मेट्रो से रामलीला मैदान पहुंचे।

हालांकि चुनाव जीतने के तुरंत बाद पार्टी के नेता फॉर्चुनर और इनोवा जैसी लग्जरी गाड़ियों से चलने लगे। भारतीय जनता पार्टी पूछना चाहती है कि आखिर क्यों केजरीवाल की पार्टी ने मंत्रियों के एसयूवी की मांग की।

पांचवा सवाल

first five questions of bjp to AAP.

लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने उधोगपतियों से लेकर नेताओं के हवाई दौरों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि चुनाव प्रचार के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया जाना गलत है।

केजरीवाल ने खुद ही इसका समर्थन अपने आचरण में किया। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल क्यों किया?

रूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब चंदा लेने के लिए विदेश जाते हैं तो वह बिजनेस क्लास में सफर करते हैं। क्या आम आदमी होने का दिखावा करने वाले अरविंद केजरीवाल सामान्य श्रेणी में यात्रा क्यों नहीं करते?

'खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई'

first five questions of bjp to AAP.

इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के उन वीडियो का क्लिप भी दिखाई जिसमें वह राजनीति में कभी न आने की बात कर रहे हैं। साथ ही ऐसे वीडियो भी दिखाए गए जिसमें वह सुरक्षाकर्मी और लग्जरी लाइफ स्टाइल का विरोध कर रहे हैं।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी के इस प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि यह प्रेस कांफ्रेंस खोदा पहाड़ और निकली चुहिया बल्कि मरी हुई चुहिया की तरह है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि हम सोच रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी ने जाने क्या सवाल पूछले वाली है लेकिन उन्होंने तो गड़े हुए मुर्दे उखाड़ने से ज्यादा कुछ किया ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed