{"_id":"fe1861f74f03226a4c14413a35d36004","slug":"first-facility-center-in-gurgaon-by-hrec","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत जल्दी बदलने वाले हैं HREC के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत जल्दी बदलने वाले हैं HREC के दिन
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 29 Jan 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव से जूझते रोडवेज कर्मचारियों को जल्द ही गुड़गांव में आधुनिक फैसिलिटी सेंटर की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन ने इसकी तैयारी कर ली है। परिवहन मंत्री आफताब अहमद जल्दी ही इसका शिलान्यास करेंगे। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के विश्राम गृह (रेस्ट हाऊस) की तर्ज पर किया जाएगा। इसके साथ-साथ हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरईसी) के एडम ब्लॉक का निर्माण भी कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें:मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 24 X 7 सेवा
विज्ञापन
प्रदेश के हर जिला में करीब सभी विभागों के विश्रम गृह है। किसानों की सहूलियत के लिए जगह-जगह किसान भवन का भी निर्माण कराया गया है, लेकिन रोडवेज विभाग इस मामले में दूसरे विभागों से पीछे है। अब इस विभाग को भी ऐसी सुविधाओं से सुसज्जित करने कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए सबसे पहले गुड़गांव का चयन किया गया है।
विज्ञापन
एचआरईसी के महाप्रबंधक बीआर कुंडू ने बताया कि लंबे समय से यहां ऐसी सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। इसका निर्माण एचआरईसी के परिसर में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका नक्शा आदि बनकर तैयार है। योजना पर पिछले कई महीनों से काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मास्टर प्लान की राह का रोड़ा 'आउट'
नक्शे के अनुसार दो मंजिला भवन में एक बड़ा हॉल, आठ कमरे बनाए जाएंगे। यहां ठहरने वाले कर्मचारियों के लिए मनोरंजन के साधन भी जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अकसर यहां बाहर से विभाग के कर्मचारी किसी न किसी काम से आते रहते हैं।
अधिकारियों का आना-जाना भी यहां नियमित लगा रहता है। उनके ठहरने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। जिससे परेशानी हो रही थी। यहां बसें तैयार कर विभिन्न डिपो में भेजी जाती है। बस लेने आने वाले कर्मचारियों को खासी दिक्कत हो रही थी। ऐसे कर्मचारी अब इस सेंटर में आराम से ठहर सकेंगे। उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी सेंटर में की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हुडा की प्लाट आवंटन पॉलिसी को हाइकोर्ट में चुनौती
परिवहन मंत्री से इसके शिलान्यास का समय मांगा जा रहा है। अभी तक तारीख तय नहीं हो पाई है। उनकी ओर से तारीख तय होते ही इसका शिलान्यास करा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि एचआरईसी में पर्याप्त ऑफिस नहीं होने के कारण भी परेशानी हो रही थी। यहां एडम ब्लॉक का निर्माण भी इसके साथ ही कराया जाएगा।