{"_id":"5d1a8a8a8ebc3e3cb8143a72","slug":"first-day-of-july-hottest-in-5-years-probability-of-light-rain-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के पहले दिन गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, आज से हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के पहले दिन गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, आज से हल्की बारिश की संभावना
Tue, 02 Jul 2019 08:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
मौसम से बेहाल हुए लोग
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में गर्मी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2014 के बाद जुलाई का पहला ही दिन सोमवार इस माह का सबसे गर्म रहा। मई-जून की तरह सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं और इस सीजन में 84 फीसदी कम बारिश के कारण गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर रखे हैं। इस कारण लोगों का पसीना भी खूब छूट रहा है। हालांकि, मंगलवार से गर्मी सेे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आयानगर में तापमान सर्वाधिक 43.8, पालम में 43.4 व जाफरपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चार-पांच दिन से तापमान 40 से काफी ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान न केवल बादल छाए रहेंगे, बल्कि हल्की बारिश की भी संभावना है।
हल्की बारिश का यह दौर 7 जुलाई तक जारी रहेगा। इस कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। तापमान इस दौरान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। मानसून की झमाझम बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
जुलाई माह का सर्वाधिक तापमान
2014 42.3 (13 जुलाई)
2015 39.8 ( 04 जुलाई)
2016 39.8 (01 जुलाई)
2017 38.5 (10 जुलाई)
2018 40.0 (9 व 10 जुलाई)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन