फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firs in igl pipeline in delhi

दिल्ली में गैस पाइप लाइन में लगी भीषण आग

Fri, 16 Jan 2015 11:31 AM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
Firs in igl pipeline in delhi

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गेल की पाइप लाइन में रिसाव के बाद आग लग गई है। आग आग इतनी भीषण है कि इलाके को खाली करा लिया गया है। दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल विभाग का कहना है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

विज्ञापन


आग शुक्रवार सुबह लगभग 09:30 बजे के करीब लगी। बता दें कि पाइप लाइन होने की वजह से आग का दायरा काफी बड़ा है। जिस इलाके में आग लगी है वह रिहायशी इलाका है। पाइप लाइन मेन बाजार से गुजरती है जहां पर आग लगी है।
विज्ञापन


धौला कुंआ दिल्ली का अति व्यस्त इलाका है और ऑफिस टाइम होने की वजह से इस इलाके में काफी भीड़ होती है। अधिकारियों का कहना है कि जिसमें आग लगी है वह गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पाइप लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की वजह से बारे में शुरुआती आशंका है कि इलाके में चल रहे निर्माण के चलते गैस पाइप लाइन में पंक्चर हुआ जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ और आग लगी।

इलाके को खाली कराया गया

Firs in igl pipeline in delhi

आग से प्रभावित इलाके के पास ही वेंकटेश्वर कॉलेज भी है। आग की विभिषणता को देखते हुए आस पास के मकानों और बाजार को खाली करा दिया गया है।

दमकल विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने की असल वजह क्या है।

आग के चलते मोती बाग और धौला कुंआ की ओर जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। हालांकि इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed