फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing on security gurads by animal thieves in gurgaon

पशु तस्करों ने रक्षा दल के लोगों पर बरसाए पत्थर

Sat, 25 Jul 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 25 Jul 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
Firing on security gurads by animal thieves in gurgaon
भोंडसी क्षेत्र में शुक्रवार रात को रोकने पर पिकअप सवार पशु तस्करों ने रक्षा दल के लोगों पर पत्थर बरसा दिए और गोलियां चलाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गुड़गांव-सोहना मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने रक्षा समिति के धर्मेंद्र यादव को कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही जाम खोला गया।

बताया गया है कि रक्षा दल ने पुलिस को सूचना दी थी कि मेवात के पशु तस्कर सोहना रोड से निकलने वाले हैं। इसके बाद वजीराबाद गांव के नरेश ने अपने साथियों के साथ पार्क अस्पताल से उनकी पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर उन्हें रोकने के लिए तस्करों ने पत्थर बरसाए और गोली चलाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने भोंडसी तिराहे पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने नरेश के बयान पर फिरोजपुर नमक गांव निवासी टुंडा व उसके साथियों के खिलाफ पशु तस्करी, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस ने मेवात में पिकअप वाहन को पंचर हालत में खड़ा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed