फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Scooty Riders Shot at in Delhi Welcome Area One Killed, Another Injured

कातिल का कबूलनामा: अपमान का बदला लेने के लिए की हत्या, कर्ज की दोगुना रकम वापस करने के बाद भी बनाता था दबाव

Sat, 09 Nov 2024 09:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Nov 2024 09:36 AM IST
सार

Delhi NCR News today in Hindi: राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में जींस के कारोबारी नदीम की हत्या और ज्योति नगर इलाके में एक कारोबारी के घर पर गोलीबारी के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इन मामलों में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Delhi Crime News Scooty Riders Shot at in Delhi Welcome Area One Killed, Another Injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में जींस के कारोबारी नदीम की हत्या और ज्योति नगर इलाके में एक कारोबारी के घर पर गोलीबारी के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इन मामलों में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ा है। एक नाबालिग ने खुलासा किया है कि उसने नदीम से कर्ज लिया था, जिसके बदले में उसने दोगुना रकम वापस कर दिया। बावजूद मृतक उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था और इस बात को लेकर अपमानित और मारपीट करता था। जिसका बदला लेने के लिए उनलोगों ने कारोबारी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


ज्योति नगर में कारोबारी के घर पर गोलीबारी करने को लेकर आरोपियों ने खुलासा किया है कि एक स्थानीय बदमाश के कहने पर उन लोगों ने कारोबारी के घर पर गोलीबारी की है। जिसकी पुलिस पुष्टि करने में जुटी है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल वेलकम इलाके के कबीर नगर इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने जींस कारोबारी और उनके दोस्त पर गोली चला दी थी। गोलीबारी में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल है। मृतक की शिनाख्त नदीम के रूप में हुई है। वहीं दोस्त का नाम शाहनवाज है। नदीम का कबीर नगर में जींस का कारोबार था। नदीम घटना के समय स्कूटी से घर पर खाना खाने के लिए घर आ रहे थे। रात करीब एक बजे तीन बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed