फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing in Delhi Najafgarh area two dead

Najafgarh Firing Video: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में गोलीबारी से सनसनी, सैलून के मारी गोली; दो युवकों की मौत

Fri, 09 Feb 2024 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Feb 2024 08:18 PM IST
सार

Firing in Najafgarh: गोलीबारी में दो लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Firing in Delhi Najafgarh area two dead
नजफगढ़ में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ गोली चलाकर दो युवकों की हत्या कर दी। हथियार बंद बदमाश सैलून में घुसकर दोनों को नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। मृतकों की शिनाख्त नांगली सकरावती निवासी सोनू और आशीष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पुलिस को नजफगढ़ के इंदिरा पार्क इलाके में स्थित यूनिसेक्स सैलून में एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि घायल को अस्पताल लेकर गए हैं। तभी पुलिस को मोहन गार्डन में स्थित तारक अस्पताल से दो युवकों को गोली मारे जाने के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि दोनों युवकों को नजफगढ़ स्थित एक सैलून में गोली मारी गई है और एक परिचित नीरज घायलों को लेकर तारक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ साथ क्राइम और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। फोरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। छानबीन में पुलिस को पता चला कि नांगली सकरावती के रहने वाले सोनू और आशीष शुक्रवार दोपहर इंदिरा पार्क स्थित सैलून में आए थे। इसी दौरान हथियार बंद बदमाश सैलून के अंदर घुसे। बदमाश ने आशीष के सिर में तीन और एक सीने में गोली मारकर फरार हो गए। वहीं इस दौरान सोनू बाहर निकल गया था, जिसे बदमाशों ने बाहर में पीछे से सिर में गोली मार दी। 

विज्ञापन

घटना के समय सैलून में कुछ लोग मौजूद थे। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। जांच में पता चला है कि सोनू पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। वहीं आशीष पर दो मामले दर्ज थे। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से दोनों की हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले आशीष का संजीव नाम के युवक के साथ मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। इनके बीच समझौता करवाने की कोशिश भी की गई थी। लेकिन मामले में कोई समझौता नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे से रंजिश रख रहे थे। पुलिस को संजीव पर हत्या करने का शक है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की सभी पहलूओं से जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की पहचान की जा रही है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
नजफगढ़ स्थित सैलून में दो युवकों की हत्या करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि दो बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर सैलून में घुसे। दोनों बदमाश अंदर के कमरों में किसी की तलाश कर रहे थे। उसके बाद एक बदमाश नीचे बैठे आशीष के सिर और सीने में गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए। गोली चलाने के दौरान एक महिला कमरे से निकली, लेकिन बदमाश को गोली चलाते देख वह फिर से कमरे में घुस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed