फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing in brothers party, one dead

दिल्ली : छोटे भाई की पार्टी में बड़े को लगी गोली, मौत

Fri, 12 Mar 2021 04:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Mar 2021 04:33 PM IST
सार

  • दोनों भाई दोस्तों के साथ नजफगढ़ में पार्टी कर रहा था
  • गोली चलाने वाला आरोपी फरार
  • पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

विज्ञापन
Firing in brothers party, one dead
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

नजफगढ़ इलाके में बुधवार देर रात छोटे भाई के जन्मदिन पार्टी में गोली चलने से बड़े भाई की मौत हो गई। गोली उसकी छाती में लगी। पार्टी में दोनों भाइयों के दोस्त मौजूद थे। गोली जान बुझकर मारी गई या फिर दुर्घटनावश चली, इसकी पुलिस जांच कर रही है। नजफगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विश्वास नगर निवासी अनुज के रूप में हुई। अनुज अपने माता-पिता और छोटे भाई प्रतीक के साथ विश्वास पार्क उत्तम नगर में रहता था। उसका अपना कारोबार था। बुधवार को प्रतीक का जन्मदिन था। अनुज और प्रतीक ने नजफगढ के अजय पार्क में पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में दोनों भाइयों के अलावा दस और लोग मौजूद थे। सभी अनुज और प्रतीक के दोस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


खाना खाने से पहले सभी डांस कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और अनुज की छाती पर जा लगी। गोली लगते ही अनुज गिर गया। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों ने अनुज को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से देर रात करीब सवा 12 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। शुरूआती पूछताछ में पता चला कि पार्टी के दौरान नवीन नाम का युवक फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान एक गोली अनुज को लग गई। गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी के पास लाइसेंसी पिस्टल था या फिर अवैध हथियार से गोली चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed