फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing between two groups.

पुलिस के सामने चलती रहीं गोलियां, मची भगदड़

Fri, 03 Oct 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 03 Oct 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Firing between two groups.

क्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई लेकिन आरोपियों में उनका कोई खौफ नहीं दिखा। पुलिस के सामने ही दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। वहीं, फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई और चंद मिनटों में दुकानें बंद हो गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को दोनों पक्षों में विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायरिंग रुकी नहीं। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी सात थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं, बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर उसी के अंदर छिप गए। घटना के दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद ही दुकानों में बंद दुकानदार बाहर निकले। वहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बिलासपुर को छावनी में तब्दील कर दिया है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक हलवाई की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों में लाइसेंसी हथियार रखने वालोें की जानकारी जुटाई जा रही है।


पहले भी कई बार चल चुकी हैं गोलियां
बिलासपुर में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। एक साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है। बिलासपुर में कई ऐसे परिवार हैं, जिनमें आपस में ही दुश्मनी चल रही है।

पुलिस ने ऐसे लोगों के हथियारों के लाइसेंस भी निरस्त नहीं कराए हैं। इसके अलावा करीब दो माह से दोनों परिवार में विवाद चल रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बिलासपुर बाजार बेहद संवेदनशील क्षेत्र है लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed