{"_id":"ccb4a413d0cf13d8385282f172aef06f","slug":"fire-on-a-youngman","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह ऑटो का इंतजार रहा था और तभी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वह ऑटो का इंतजार रहा था और तभी...
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सोहना रोड पर गांव नंगला के पास बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली युवक की जांघ में लगी। घायल अवस्था में उसे बीके अस्पताल लाया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनेश शर्मा(30) अपने माता-पिता के साथ नंगला रोड स्थित भड़ाना चौक पर रहता है। 11:30 बजे वह घर से किसी काम के लिए पैदल ही निकला था। नंगला गांव के निकट सोहना रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और अचानक उसके पास रुक गए। दिनेश कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाल कर उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली दिनेश की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई।
एक युवक ने अपनी कार से घायल को बीके अस्पताल पहुंचाया और पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी थी और मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन