फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in tent stock, goods worth millions destroyes

टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा

Tue, 22 Apr 2014 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 22 Apr 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
fire in tent stock, goods worth millions destroyes

नोएडा के पर्थला खंजरपुर गांव में सोमवार रात टेंट के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा लाखों रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के मकान भी आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पर्थला खंजरपुर गांव में हरेंद्र यादव का प्रेम टेंट हाउस है। सोमवार रात करीब पौने दस बजे टेंट के गोदाम में आग लग गई। इस दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की पीसीआर ने गोदाम से लपटें निकलते देखीं। पीसीआर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची अग्नि शमन विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर किया। इधर, देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। टेंट के गोदाम में रखे बांस, बल्ली के कारण आग बुरी तरह से धधकने लगी।

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे बांस चटकने लगे। इससे निकली चिंगारी अगल-बगल के घरों में पहुंच रही थी। इससे आसपास के घरों में आग लगने का खतरा बढ़ने लगा। आग का विकराल रूप देखकर फायर विभाग के अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूलने लगे। वहीं, आसपास घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक के बाद मौके पर सात गाड़ियों को बुलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। टेंट मालिक ने बताया कि गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। एफएसओ शांतनु कुमार ने बताया कि गोदाम में आग बुझाने के उपकरण नहीं थे। जिससे आग पर काबू पाए जाने में थोड़ा समय लग गया।


गांव में कई जगह खुले हैं टेंट हाउस
गांव में छोटी-छोटी गलियों में भी कई जगह छोटे-बड़े टेंट हाउस हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। एफएसओ ने बताया कि सुरक्षा मानकों की कमी के लिए जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed