{"_id":"4de2afaae0ec4d9482e0ebafb2e7c5a5","slug":"fire-in-police-hq-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुख्यालय में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुख्यालय में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jun 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में पुलिस मुख्यालय के पीआरओ रूम में सोमवार देर रात आग लग गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीसीपी और पीआरओ राजन भगत मौके पर पहुंच गए। भगत के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे एक कमरे में रखे यूपीएस में आग लग गई, जो पास में रखी फोटो स्टेट मशीन तक जा पहुंची।
विज्ञापन
आग मामूली थी। किसी तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं जला है।