फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in police HQ gurgaon

पुलिस हेड क्वार्टर के अहम दस्तावेज जले

Thu, 17 Jul 2014 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 17 Jul 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
fire in police HQ gurgaon

गुड़गांव पुलिस मुख्यालय के स्टेनो कक्ष में संदिग्ध हालात में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लघु सचिवालय के तीसरे तल पर स्थित मुख्यालय के स्टेनो कक्ष में मंगलवार को फाइलों में आग लगी हुई पाई गई।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की फारेसिंक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। दस्तावेजों में आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इसके पीछे किसी साजिश की आशंका को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय के तीसरे तल पर गुड़गांव पुलिस कमिशभनरी के मुख्यालय का स्टेनो कक्ष बना हुआ है। यहां पर सारे दस्तावेज रखे जाते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब स्टेनो कक्ष खोला गया तो उसमें कई फाइलों में आग लगी हुई दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेनो कक्ष में आग की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। किसी साजिश की आशंका के मद्देनजर पुलिस की एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि किसी ने स्टेनो कक्ष बंद होने के बाद यहां पर चोरी छिपे घुसकर फाइलों में आग लगाई।

आग बढ़ती देख यहां रखी वर्दी से फाइलों में लगी आग को बुझाया भी गया। एफएसएल टीम को यहां से माचिस की डिब्बी, जली हुई फाइलों के अलावा कई और साक्ष्य मिले हैं।


जांच में यह भी सामने आया है कि स्टेनो कक्ष में सीसीटीवी भी नहीं था। इससे पुलिस जांच में भी परेशानी आ रही है। पूरे मामले के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर सिटी थाना पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लघु सचिवालय में सामने आई इस घटना के बाद यहां के सुरक्षा इंतजाम को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) भारती अरोड़ा के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed