प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, सात घंटे तक रहा खौफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-63 में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक कंपनी में शनिवार रात भीषण आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के लिए गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फेस टू समेत नोएडा की दो दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से प्लास्टिक फैक्ट्री का लाखों का माल खाक हो गया।
कैसे लगी इतनी भयंकर आग?
डी ब्लाक सेक्टर-63 में प्लास्टिक के जग बनाने वाली सागर इंडस्ट्री है। शनिवार देर रात डेढ़ बजे कंपनी में आग लग गई।
कंपनी में प्लास्टिक के जग बनाने के लिए केमिकल रखा हुआ था। बताया गया कि रात में शार्ट शर्किट हुआ और आग लग गई।
केमिकल की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग लगने पर सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
आसपास थीं और भी फैक्ट्रियां
सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग कंपनी के पहले और दूसरे तल में लग चुकी थी।
दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग के कारण काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं।
लगभग सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग ने पास की अन्य फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में नहीं लिया। इस दौरान कंपनी के भीतर रखा लाखों का माल खाक हो गया।
चेहरों पर दिखा आग का खौफ
रात में फैक्ट्री में आग लगने के दौरान वहां बड़ी संख्या में कर्मी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद मचे हड़कंप में सभी लोग फैक्ट्री के बाहर आ गए।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग ने कंपनी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया था। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।