{"_id":"12002f3676b04bbc08c1c0b6c9ba42df","slug":"fire-in-noida-s-it-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाते-बुझाते खुद घायल हो गए फायरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाते-बुझाते खुद घायल हो गए फायरमैन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-59 स्थित एक आईटी कंपनी के सर्वर रूम शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक फायर कर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
सेक्टर-59 बी-ब्लॉक स्थित रामटेक नाम की आईटी कंपनी में हादसे की सूचना पाकर फेज थ्री फायर स्टेशन प्रभारी शांतनु कुमार यादव टीम के साथ पहुंच गए।
आग बुझाने के दौरान खिड़की का शीशा टूट कर लीडिंग फायर मैन अनिल मौर्या पर गिर गया जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।