फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in Indian medical association in delhi

IMA में कार्यक्रम के दौरान लगी आग, ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन को सुरक्षित निकाला

Tue, 11 Apr 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Apr 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
fire in Indian medical association in delhi
shahnaz hussain

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार्यक्रम के दौरान अचानक आग लग गई और भवन में हर तरफ धुआं भर गया। कार्यक्रम में मौजूद सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन को आनन-फानन में आईएमए बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर लाया गया और उन्हें उनकी गाड़ी में बैठा कर आईएमए परिसर से निकाला गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


आईएमए में सोसायटी फॉर हॉलिस्टिक एडवास्टमेंट ऑफ मेडिसिन (सोहन) की ओर से री-जेनरेटिव मेडिसिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पाकिस्तान से डॉ.शाहनबाज अनवर और आईएमए के प्रेसिडेंट केके अग्रवाल भी मौजूद थे। इस दौरान दो सौ से तीन सौ लोग थे जो कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सभी मुख्य अतिथियों का संबोधन हो गया था लेकिन कार्यक्रम चल रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान सौन्दर्य विशेषज्ञ शाहनाज हुसैन एक कमरे में मीडिया से बातचीत कर रही थीं की अचानक से धुआं आने लगा और दम घुटने लगा। जैसे ही दरवाजा खुला धुआं अंदर भी भर गया। बताया गया कि सेमिनार हॉल में आग लग गई है। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई लोग निकल कर भागने लगे। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को कॉल किया गया। सूचना मिलने के करीब 10 से 15 मिनट बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी आईएमए पहुंची इसके बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

fire in Indian medical association in delhi
fire

संयोग यह था कि आग पहली मंजिल के सेमिनार हॉल में लगी थी और कार्यक्रम भी वहीं पर था। यदि आग ऊपरी मंजिल पर लगती और कार्यक्रम भी ऊपर होता तो वहां से निकल कर बाहर आने में और ज्यादा समय लगता। दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे थे जब आग लगी थी। 

आईएमए सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले सेमिनार हॉल में लगे टेलीविजन में आग लगी इसके बाद लकड़ी से तैयार की गई दिवार में आग लग गई। देखते-देखते आग तेजी से बढने लगी। आईएमए में लगे फायर इंस्टिग्यूसर से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन इसमें देरी होने लगी। फायरकर्मी के आने के पहले आईएमए में लगे फायर इंस्टिग्यूसर से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरु कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed