फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in delhi, 8 dies, 500 slums burned

आग का कहर: 2 दिन में 8 मरे, 700 से ज्यादा बेघर

Sat, 26 Apr 2014 11:32 AM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
fire in delhi, 8 dies, 500 slums burned

दिल्ली में आग का कहर जारी है। बीते दो दिनों में एक के बाद एक कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिनमें आग लगने की वजह से किसी न किसी की जान गई हो।

विज्ञापन


गर्मी आते ही आग की घटनाओं में अचानक इजाफा हुआ है लेकिन इससे बचाव के इंतजाम पुख्ता नहीं हो पाए हैं।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन लगी आग से एक ओर जहां सैंकड़ों लोग बेघर हो गए वहीं, कई लोगों का रोजगार चौपट हो गया। हालांकि कुछ जगहों पर फायर ब्रिगेड की तेजी के कारण बड़ा नुकसान होने से बचा गया।
विज्ञापन


बंगाली मार्केट में लगी आग, कई दुकानें स्वाहा

fire in delhi, 8 dies, 500 slums burned

दिल्ली के बंगाली मार्केट में शुक्रवार सुबह लगी आग से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को दो घंटे से भी ज्यादा का वक्त लगा। हालांकि इस बीच किसी के हाताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के पीछे कारणों का पता नहीं लगाया जा सका।

छिन गया 500 लोगों का आशियाना

fire in delhi, 8 dies, 500 slums burned

दिल्ली में एक और जगह पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार दिल्‍ली के वसंत कुंज इलाके के स्‍लम एरिया में आग लग गई है।

आग इतनी भीषण है कि देखते ही देखते इसने कई झोपडि़यों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

हालांकि आग लगने से किसी की जान जाने की खबर नहीं है लेकिन इस आग ने 500 से भी ज्यादा लोगों का आशियाना छीन लिया है।

विज्ञापन

एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जले

fire in delhi, 8 dies, 500 slums burned

दिल्ली के जामिया नगर में बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में एक ही परिवार के छह लोग बुरी तरह झुलस गए। इलाज के दौरान चार मासूमों और दंपति ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कमरे में आग किसी हादसे के बाद लगी या परिवार ने आत्महत्या की, पुलिस अभी इस बारे में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

अलग-अलग पीसीआर से सभी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने यासमीन व आफरीन को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान तीन मासूमों अफरोज, आसिफ और आमिर ने भी दम तोड़ दिया। जबकि इनके पिता फिरोज की भी इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

10 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

fire in delhi, 8 dies, 500 slums burned

उधर, गुरुवार को दिल्ली के ही जाकिर नगर इलाके में आग लगने से 10 साल की एक बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई।

इस भयंकर आग में चार अन्य लोग भी बुरी तरह‌ जख्मी हो गए जिनका इलाज चल रहा है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने में करीब दो घंटे से भी ज्यादा का वक्त लगा। इससे मां बेटी को बचाया नहीं जा कसा।

आग पर काबू पाने के बाद घर के भीतर से बच्ची और उसकी 40 वर्षीया मां का शव बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed