फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in cloth factory, fire brigade fails to save anything

कपड़ा गोदाम में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

Sun, 20 Apr 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 20 Apr 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
fire in cloth factory, fire brigade fails to save anything

फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर एक कंपनी के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में कपड़े भरे थे, जिस कारण आग ने थोड़े समय में ही भयंकर रूप ले लिया। दमकल की गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


बड़खल रेलवे क्रॉसिंग के पास 16/2 मथुरा रोड पर फ्रिस्को फैब डाइंग एंड प्रिंटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सूरजकुंड निवासी संजय अरोड़ा की कपंनी है, यहीं पर गोदाम भी है। कंपनी में कपड़ों पर डाई व प्रिंट आदि का काम होता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को छुट्टी होने के कारण कंपनी बंद थी। दोपहर में कंपनी में सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र तिवारी के साथ ही दो और लोग मौजूद थे।
fire in clothes factory
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र ने अचानक कंपनी के गोदाम से धुआं निकलते देखा, उसने तुरंत गेट खोल कर जांच की तो गोदाम से आग की लपटें निकल रहीं थीं। कपड़ा भरा होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया।


आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म होने पर गाड़ियां वापस चली गईं। करीब 45 मिनट बाद दोबारा गाड़िया वहां पहुंची और आग पर काबू पाया।

संजय अरोड़ा का कहना है कि आग लगने से कंपनी की इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है, नुकसान के बारे में अभी पता नहीं लग सका है, गोदाम में रखा हजारों रुपये का माल पूरी तरह बर्बाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed