फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire department done with its diwali preparations in Delhi

दीपावली में आपकी सुरक्षा के लिए दमकल विभाग की तैयारियां पूरी, संकरी गलियों पर भी रहेगी नजर

Wed, 23 Oct 2019 07:22 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 23 Oct 2019 07:22 PM IST
सार

  • 28 संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी विशेष गाड़ियां
  • 22 जगहों पर तैनात रहेंगी दमकल की गाड़ियां
  • छह जगहों पर रहेंगे बाइक
  • राजधानी के 61 फायर स्टशेन पर करीब 275 गाडियां रहेंगी तैनात
  • संकरी और पतली गलियों में तैनात होगी मोटर साइकिल

विज्ञापन
Fire department done with its diwali preparations in Delhi
Diwali - फोटो : एएनआई

विस्तार

दीपावली पर आपकी खुशियों में खलल न पड़े इसके लिए दमकल विभाग ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसके लिए शनिवार और रविवार को राजधानी के सभी 61 फायर स्टेशनों पर दमकल की करीब 275 गाड़ियां किसी भी हादसे से निपटने के लिए तैयार रहेंगी। यही नहीं दीपावली पर हादसों की आशंका को देखते हुए फायर विभाग ने शनिवार और रविवार को राजधानी में विशेष प्रबंध भी किए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली के अलग-अलग 28 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां दमकल विभाग की विशेष गाड़ियां और मोटर साइकिल तैनात किए गए हैं। इनमें से 22 जगहों पर दमकल की गाड़ियां और छह जगहों पर बाइकों को तैनात किया गया है। आग लगने की सूरत में तुरंत मदद के लिए दमकल विभाग की 11 (क्यूआरटी) क्विक रिसपोंस टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अकसर देखा गया है कि दीपावली पर पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही हादसों की वजह बन जाती है। आपकी थोड़ी से सावधानी इन हादसों को टाल सकती है। अधिकारी के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में हुए हादसों को देखते हुए इस बार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दीपावली के दिन 28 जगहों पर दमकल की गाड़ियां, इनोवा और मोटर साइकिलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी हादसे की सूचना पर यह गाड़ियां जल्द से जल्द बचाव के लिए पहुंचेंगी। पिछले वर्ष दीपावली के दिन आग लगने की 271 कॉल्स आई थीं। इनमें दीपावली वाले दिन शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे के बीच 223 कॉल थीं। दमकल विभाग के अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार इन कॉल्स की संख्या में कमी आएगी।
----
 

शनिवार और रविवार शाम 5 बजे से तड़के तक यहां तैनात दमकल की गाडिय़ां :

  • . बाराटूटी चौक
  • . तिलक नगर
  • . लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट
  • . लाल कुंआ चौक 
  • . लाहोरी गेट
  • . नांगलोई पुलिस स्टेशन
  • . साउथ एक्सटेंशन 
  • . सोनिया विहार
  • . महरौली पुलिस स्टेशन
  • . घिटोरनी मेट्रो स्टेशन
  • . अलीपुर पुलिस स्टेशन
  • . रानी बाग मार्केट
  • . डीटीसी डिपो कतरन मार्केट, मंगोलपुरी
  • . गांधी नगर मार्केट
  • . महिपालपुर चौक
  • . संगम विहार 
  • . मुंडका मेट्रो स्टेशन
  • . छतरपुर नियर टिवोली गार्डन
  • . आजाद मार्केट चौक
  • . जयपुर गोल्डन अस्पताल
  • . न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन (मयूर विहार फेज-)
  • . यमुना विहार

 

संकरी जगहों पर यहां तैनात रहेंगी बाइक

  • . अंबेडकर नगर
  • . कापसहेड़ा
  • . चांदनी चौक
  • . सब्जी मंडी घंटा घर
  • . पहाडग़ंज नियर शीला सिनेमा
  • . शादीपुर डिपो

 

सभी दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द

दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दीपावली को देखते हुए सभी दमकल कर्मियों की शनिवार, रविवार और सोमवार तीनों दिन के लिए छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दूसरी ओर किसी भी आपात घटना से निपटने के लिए हेडक्वार्टर कनाट प्लेस, रोहिणी ट्रेनिंग सेंटर, हरी नगर और रूप नगर व लक्ष्मी नगर पर आग पर काबू पाने के लिए इनोवा व जायलो गाड़ी तैनात रहेगी।

दिल्ली के हालात और प्रदूषण को देखते हुए हो सके तो इस बार पटाखे न जलाएं, अपनी खुशियां दीप जलाकर या लाइटिंग कर बढ़ाए। हो सके तो कम्युनिटी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर अपनी त्योहार को मनाएं। हादसे की सूरत में तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दें। दमकल विभाग द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करें
विपिन कैंटल, निदेशक फायर विभाग

पटाखों के साथ बरतें सावधानी
  • . किसी भी सूरत में नॉन ग्रीन पटाखें न जलाएं।
  • . यदि बच्चे पटाखें जला रहे हैं तो उनके साथ बड़े जरूर हों।
  • . हमेशा पटाखे खुले मैदान में ही जलाएं।
  • . रॉकेट चलाते समय हमेशा उपर की ओर छोड़े।
  • . अपनी-अपनी छतों को साफ कर वहां से ज्वलनशील पदार्थ को हटा लें।
  • . पटाखे जलाते समय हमेशा सूती कपड़े ही पहने। 
  • . पटाखे जलाने के दौरान अपने पास पानी और बालू का इंतजाम भी जरूर करें।
  • . पटाखों को हमेशा दूर से ही आग लगाएं। 
  • . चिंगारियां छोडने वाले पटाखों के पास नहीं जाना चाहिए। 
  • . पटाखें जलाते समय हमेशा जूते पहनें। 
  • . जो पटाखा न फूटे उसपर पानी या मिट्टी डाल देना चाहिए। 
  • . यदि आप दिए जला रहे हैं तो उसे पर्दे या हिलने वाले चीजे जैसे पर्दो से दूर जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed