फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out in plastic warehouse in Ghaziabad

Ghaziabad: प्लास्टिक गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने एक घंटे बाद पाया काबू

Wed, 12 Feb 2025 05:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 12 Feb 2025 05:09 PM IST
सार

गाजियाबाद में प्लास्टिक गोदाम में भयंकर आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम के मालिक का कहना है कि तीन-चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
fire broke out in plastic warehouse in Ghaziabad
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच नौ स्थित अहसान होटल के पास प्लास्टिक (पन्नी, फौम) गोदाम में भयंकर आग लग गई। गोदाम मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन




मसूरी के गांव भूडगढ़ी निवासी रविंद्र सिसोदिया का एनएच नौ स्थित अहसान होटल के पास करन स्क्रैप के नाम से पन्नी व फौम आदि का गोदाम है। बुधवार सुबह 11:30 बजे गोदाम में बने कमरों में मजदूर काम कर रहे थे, तभी गोदाम में अचानक आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का काला गुबार आसमान में फैलने लगा। आग की निकलती लपटों और काले धुएं के गुबार को देखने एनएच नौ पर लोगों का जमावड़ा लग गया। रविंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे के प्रयास से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गोदाम के मालिक रविंद्र सिसोदिया ने बताया कि इनके गोदाम के पीछे एक खाली प्लाट है, जिसमें खड़ी झाड़ी में किसी ने आग लगा दी। इसकी चिंगारी से गोदाम में रखी पन्नी व फौम में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र ने बताया कि उनका साढ़े तीन से चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि एनएच नौ स्थित करन स्क्रैप के पन्नी गोदाम में आग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया था। किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। गोदाम मालिक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed