फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR on four in case of assault and attempt to misdeed a Girl

युवती से दरिंदगी: चार दोस्तों ने लड़की को किया अगवा, कपड़े फाड़े... मंसूबे पूरे नहीं हुए तो चलती कार से फेंका

Tue, 02 Apr 2024 07:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Apr 2024 07:06 PM IST
सार

पीड़िता के विरोध के चलते अपने मंसूबे को अंजाम नहीं दे पाए और पीड़िता के शोर मचाने पर चलती कार से उसे फेंककर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने अब मामले में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
FIR on four in case of assault and attempt to misdeed a Girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली दादरी में अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने, फोटो और वीडियो बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि युवको ने छात्रा का कार में अपहरण कर लिया और जब दुष्कर्म नहीं कर पाए तो गाड़ी से फेंक दिया। घटना 13 नवंबर 2023 की है और जब पुलिस से न्याय नहीं मिला तो पीड़िता को अदालत की शरण में जाना पड़ा। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन

दरअसल, दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में निवासी छात्रा के साथ करीब चार माह पहले घर से कोचिंग जाने के दौरान आकाश और उसके तीन साथियों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई करते हुए फोटो और वीडियो भी बनाए। इस पर छात्रा की मां ने युवकों से फब्तियां कसने का विरोध किया तो आरोपियों ने मां-बेटी को मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। आरोपियों ने दुस्साहस करते हुए पीड़िता के घर में घुसकर छात्रा और उसकी मां के साथ लात-घूसों से पिटाई की। साथ ही घर में आग लगाने की नीयत से पटाखे की पूरी लड़ी ही जला कर डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इससे घर तो नहीं जला पर मां-बेटी जरूर झुलस गईं। घटना की शिकायत लेकर पीड़िता अपनी मां के साथ 13 नवंबर 2023 को दादरी कोतवाली में पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसी दिन शाम को एक गांव स्थित शिव मंदिर पर पूजा करके वापस लौटने के दौरान आरोपी आकाश समेत चारों दोस्तों ने गाड़ी में उसका अपहरण कर लिया। सभी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाया तो उस दौरान तक आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए थे।

विज्ञापन

मगर पीड़िता के विरोध के चलते अपने मंसूबे को अंजाम नहीं दे पाए और पीड़िता के शोर मचाने पर चलती कार से उसे फेंककर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया और अब जाकर आकाश समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था और उसकी जांच की जा रही थी। अब अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed