फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir filed against aap leader ashutosh for derogatory remarks on gandhi, nehru, vajpayee

आप नेता आशुतोष पर FIR दर्ज, गांधी, नेहरू और अटल के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग का है आरोप

Tue, 08 May 2018 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
fir filed against aap leader ashutosh for derogatory remarks on gandhi, nehru, vajpayee
ashutosh - फोटो : twitter

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में अदालत ने आप नेता आशुतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रोहिणी कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी एकता गाबा ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि, पत्रकार से राजनेता बने आशुतोष ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए, महात्मा गांधी की छवि को खराब करने और युवाओं के दिमाग में ऐसी नकारात्मक सोच पैदा करने की कोशिश की।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि अटेंशन सीकर्स के लिए महात्मा गांधी के खिलाफ खड़े होना और उंगली उठाना आसान है, लेकिन देशभक्ति के प्रचारकों के लिए महान महात्मा बनना उतना ही मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मौजूदा साक्ष्य आशुतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पर्याप्त हैं'

fir filed against aap leader ashutosh for derogatory remarks on gandhi, nehru, vajpayee
ashutosh

अदालत ने कहा कि, 'मौजूदा साक्ष्य आशुतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पर्याप्त हैं। लिहाजा बेगमपुर थाना प्रभारी आशुतोष के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 और 293 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की उचित जांच करें।'

यह याचिका योगेंद्र नामक शख्य ने दायर की है, जिसमें कहा गया है कि 2016 में एक ब्लॉग में आशुतोष ने दुष्कर्म के आरोपी आप नेता के बचाव में एक सीडी का हवाला देते हुए जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी के महिलाओं के साथ संबंध की बात लिखी थी। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी अभद्र शब्द प्रयोग किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed