फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Planted 101 trees to give the message of Green Delhi

Delhi NCR News: 101 पौधे रोप दिया हरित दिल्ली का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को कश्मीरी गेट स्थित ऐतिहासिक कुदसिया बाग में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान 101 पौधे रोपे गए। इनमें आम, जामुन, अमरूद, इमली, आंवला, कटहल, अमलतास, कचनार, चंपा, गुलमोहर, हरसिंगार और नीम जैसी फूलदार, फलदार और छायादार प्रजातियां शामिल हैं। अभियान में एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल, अतिरिक्त आयुक्त बीएस जगलान और जोनल उपायुक्त श्वेता नागरकोटी ने पौधे लगाए। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की दीर्घकालिक जिम्मेदारी है। उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी अभियान में शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed