फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tomatoes selling at rs 15 per kg in wholesale market available at rs60 per kg in Delhi shops

टमाटर की कीमत का अजब खेल: मंडी में 15 रुपये किलो, दुकानों पर मिला रहा 60 में; आखिर बीच में कौन कमा रहा?

Tue, 25 Aug 2026 10:14 PM IST
विकास कुमार सन्नी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सन्नी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 10:14 PM IST
सार

इस पूरे खेल का सीधा असर आम उपभोक्ता पर पड़ रहा है। मंडी में टमाटर की कीमत गिरने के बावजूद खुदरा बाजार में लोगों को 40 से 60 रुपये किलो तक कीमत चुकानी पड़ रही है। यानी जिस टमाटर को व्यापारी लागत से कम कीमत पर बेचने को मजबूर है, वही टमाटर घर की रसोई तक पहुंचते-पहुंचते तीन से चार गुना महंगा हो जा रहा है।

विज्ञापन
Tomatoes selling at rs 15 per kg in wholesale market available at rs60 per kg in Delhi shops
मंडी में रखे टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जी खरीदने निकले लोगों को टमाटर की कीमत सुनकर राहत नहीं मिल रही, जबकि मांग से ज्यादा टमाटर दिल्ली की मंडियों में आ रहा है। बावजूद इसके यही टमाटर थोक कारोबारियों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। बंगलूरू, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से लगातार बढ़ रही आवक के कारण मंडियों में टमाटर का सरप्लस हो गया है। मांग के मुकाबले माल ज्यादा होने से थोक भाव तेजी से नीचे आए हैं। स्थिति यह है कि करीब 25 रुपये प्रति किलो की लागत वाला टमाटर व्यापारियों को 15 रुपये प्रति किलो तक में बेचना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

मंडी में 15, बाजार में 40 से 60 रुपये प्रति किलो दाम
इस पूरे खेल का सीधा असर आम उपभोक्ता पर पड़ रहा है। मंडी में टमाटर की कीमत गिरने के बावजूद खुदरा बाजार में लोगों को 40 से 60 रुपये किलो तक कीमत चुकानी पड़ रही है। यानी जिस टमाटर को व्यापारी लागत से कम कीमत पर बेचने को मजबूर है, वही टमाटर घर की रसोई तक पहुंचते-पहुंचते तीन से चार गुना महंगा हो जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर रोजमर्रा की जरूरत
शकरपुर निवासी कविता ने बताया कि टमाटर रोजमर्रा की जरूरत है। ऑनलाइन रेट चेक करो तो मंडी में कीमत कम होने की बात पता चलती है, लेकिन खुदरा दुकानों पर टमाटर 40 से 60 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

विज्ञापन

लागत करीब 25 रुपये तक
गाजीपुर मंडी में टमाटर का कारोबार करने वाले तनु ने बताया कि टमाटर की खरीद कीमत के साथ दिल्ली तक ढुलाई, मजदूरी, छंटाई और अन्य खर्च जुड़ते हैं। ऐसे में उनकी वास्तविक लागत करीब 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। लेकिन मंडी में मांग से ज्यादा माल पहुंचने पर खरीदार कम पड़ रहे हैं। टमाटर जल्दी खराब होने वाली सब्जी है। इसलिए व्यापारी इसे रोककर रखने का जोखिम भी नहीं उठा सकते। इसके चलते लागत से नीचे भी माल बेचना पड़ रहा है।

एक दिन में न बिका तो खराब होने का डर
दिल्ली के टमाटर कारोबारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि हिमांचल प्रदेश, बैंगलुरू व महाराष्ट्र से लगातार टमाटर आने के कारण मंडी में माल इतना ज्यादा है कि अगर एक दिन में नहीं बिका तो खराब हो सकता है। 25 रुपये की लागत वाला माल 15 से 20 रुपये में निकालना पड़ रहा है।

ज्यादा आवक ने बिगाड़ा पूरा गणित
टमाटर व्यापारी अनिल गर्ग ने बताया कि बंगलूरू, हिमाचल और महाराष्ट्र से आने वाले टमाटर की खेपों से दिल्ली के बाजार में टमाटर सरप्लस हो गया है। मांग के मुकाबले माल ज्यादा होने से थोक भाव दबाव में हैं। फिलहाल व्यापारी चाहते हैं कि आवक और मांग के बीच संतुलन बने, ताकि उन्हें लागत से नीचे माल न बेचना पड़े और थोक बाजार में कीमत गिरने का फायदा खुदरा बाजार के जरिए आम उपभोक्ता तक भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed