आखिर क्यों लगा केजरीवाल-सिसोदिया पर एक-एक हजार का जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक मानहानि के मामले में अदालत में पेश न होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों के पेश न होने पर नाराजगी जताई। मामले में सोमवार को कोर्ट द्वारा मानहानि के आरोप तय किए जाने थे।
हालांकि, इनके वकीलों के आग्रह पर कोर्ट ने दोनों को सोमवार को पेशी से छूट दे दी। दोनों को कोर्ट ने पेश होने के लिए 17 फरवरी 2018 को आखिरी मौका दिया है। इस मामले के तीसरे आरोपी पूर्व आम आदमी पार्टी नेता योगेंद्र यादव हैं, जिनकी मां के देहांत के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके।
कोर्ट ने अगली सुनवाई पर तीनों के पेश होने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि वकील सुरेंद्र शर्मा ने यह याचिका दायर की है। उनका दावा है कि 2013 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से पहले अपना प्रत्याशी चुना।
बाद में यह कहते हुए टिकट देने से इंकार कर दिया कि उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।