{"_id":"edb877a7314a087539a8e2f3df0916b8","slug":"final-round-of-indias-got-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में आज दिखेगा साइबर सिटी का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में आज दिखेगा साइबर सिटी का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 21 Feb 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘इंडिया गॉट टैलेंट’ के मंच पर इन दिनों साइबर सिटी की दमदार मौजूदगी दिख रही है। अगर हुनर और सितारों में अच्छा तालमेल रहा तो ‘एंथ्रल ग्रुप’ फाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
14 होनहारों का यह ग्रुप ‘इंडिया गॉड टैलेंट’ के सेमीफाइनल में पहले ही स्थान बना चुका है। शनिवार को फाइनल राउंड की परफॉरमेंस होगी। ग्रुप का फाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। निर्णायकों के कमेंट और स्टैंडिंग ओविएशन तो कुछ यही इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीते शनिवार को उनका सेमीफाइनल में प्रदर्शन लाजवाब रहा। कलर्स चैनल पर आने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से गुड़गांव कला के क्षेत्र में भी चमक रहा है।
एंथ्रल ग्रुप के टीचर देवेन्द्र ने मुंबई से फोन पर बताया कि फाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है। ग्रुप का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने गुड़गांव के लोगों से अपील की है कि वह एंथ्रल ग्रुप को जिताने के लिए वोटिंग करें। फाइनल में पहुंचने के बाद वोटिंग का जीत में बहुत बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन
खराब हालात नहीं रोक पाए कदम
एंथ्रल ग्रुप में शामिल बच्चों में कुछ के पिता मजदूर हैं तो कुछ की मां घरों में मेड का काम करती हैं। असुविधाओं के बीच पले इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुश्किल परिस्थितियों में इन्होंने हालात का डटकर मुकाबला किया। आज इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। एंथ्रल ग्रुप के लीडर राहुल को उनकी टीम के जीतने का पूरा भरोसा है।