फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Filed a chargesheet against 17 al-Qaeda terrorists, 12 absconding

अलकायदा के 17 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट पेश, 12 फरार

Sat, 11 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Filed a chargesheet against 17 al-Qaeda terrorists, 12 absconding
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा के 17 कथित आंतकियों के खिलाफ चार्जशीट शुक्रवार को अदालत में पेश कर दी गई। पुलिस ने जिन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें से 12 आरोपी फरार हैं। पुलिस का आरोप है कि भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा का ठिकाना बनाने के लिए भारतीय युवाओं की भर्ती की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह के समक्ष दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने यह चार्जशीट दाखिल की है। अदालत ने  सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की है। पुलिस ने चार्जशीट में पांच गिरफ्तार आरोपियों मो. आसिफ, जफर मसूद, मो. अब्दुल रहमान, सैयद अंजार शाह व अब्दुल सामी के खिलाफ अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों को दिसंबर, 2015 से जनवरी, 2016 के बीच अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी 17 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत साजिश, आतंकी गतिविधि के लिए लोगों की भर्ती व आतंकी संगठन का सदस्य होने संबंधी धाराएं लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहा था संगठन

Filed a chargesheet against 17 al-Qaeda terrorists, 12 absconding
आतंकवादी

पुलिस का दावा है कि आतंकी संगठन भारत में ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहा था। इस साजिश के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से मुस्लिम युवाओं की भर्ती भी की गई और यह युवा ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भी जा चुके थे।

इस संगठन का एक मॉड्यूल यूपी के संभल में सक्रिय था। पुलिस ने इस मामले में मो. आसिफ की गिरफ्तारी के बाद 14 दिसंबर, 2016 को एफआईआर दर्ज की थी।

इस मामले में पुलिस ने पांच गिरफ्तार आरोपियों के अलावा फरार आरोपियों सैयद अख्तर, सनाउल हक, मो. सरजील अख्तर, उस्मान, मो. रेहान, अबू सूफियान, सैयद मोहम्मद आर्शियान, सैयद मोहम्मद जीशान अली, सबील अहमद, मो. शाहिद फैसल, फरहतुल्ला गौरी व मो. उमर को भी नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed