{"_id":"0928c068c3db40b81faaccf856c30c28","slug":"fight-between-to-delhi-metro-personnels-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर भिड़े मेट्रो कर्मी, स्टेशन से नीचे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर भिड़े मेट्रो कर्मी, स्टेशन से नीचे गिरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Oct 2014 06:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह प्लेटफार्म पर दो कर्मचारी सफाई को लेकर भिड़ गए। मारपीट और खींचतान के दौरान दोनों करीब दो मंजिला ऊंचे मेट्रो स्टेशन से सड़क किनारे जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें एम्स के टॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दोनों के सिर में काफी चोट आई है और घटना के बाद से दोनों को होश नहीं आया है। इधर, लड़ाई के दौरान भीड़ होने की वजह से वायलेट लाइन पर सात मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो पुलिस के मुताबिक, मिथलेश और सतबीर गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर हाउस कीपिंग का काम करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे दोनों प्लेटफार्म पर सफाई कर रहे थे। इसी बीच सफाई को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
दोनों को अलग करने के लिए यात्री आगे बढ़े, लेकिन कोई फायदा हुआ। लड़ाई के दौरान भीड़ एकत्र होने की वजह से बदरपुर-मंडी हाउस के बीच चलने वाली ट्रेन के ड्राइवर को प्लेटफॉर्म से पहले ही गाड़ी को रोकना पड़ा।
मारपीट की जानकारी पर मेट्रो स्टेशन के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी प्लेटफॉर्म पर पहुंचते, उससे पहले ही मिथलेश और सतबीर एलिवेटेड स्टेशन से कालकाजी जाने वाली व्यस्त सड़क के किनारे जा गिरे। ऊंचाई से गिरने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेट्रो रेल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।