फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight between paratha seller and youth in noida

बीच-बचाव पड़ा महंगा: पराठे वाले और युवक के बीच हुई मारपीट, गुथमगुत्थी के बीच जेब से गायब हुए 25 हजार रुपये

Thu, 30 Mar 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Mar 2023 11:16 PM IST
सार

युवक ने झगड़ा करने से लोगों को रोका तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 25 हजार रुपए ले लिए। आरोप है कि पुलिस ने थाने में उससे जबरन समझौता करवा दिया।

विज्ञापन
Fight between paratha seller and youth in noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा के कोतवाली सेक्टर -58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास  पराठे वाले दुकानदार ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी और कैश लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोतवाली सेक्टर-58 में पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया। पीड़ित युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बहलोलपुर निवासी मुकेश कुमार मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हो गया है। इसमें वह कह रहा है कि वह बुधवार रात को सेक्टर 62 के पास से आ रहा था। उस समय कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसने झगड़ा करने से लोगों को रोका तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरी जेब में रखे 25 हजार रुपए निकाल लिए। आरोप है कि पुलिस ने थाने में उससे जबरन समझौता करवा दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed